खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बस्तर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि 04 व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम देउरगांव चौक पर उड़ीसा से रायपुर जाने के लिए आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस की हमराह स्टाफ के साथ देउरगांव चौक पहुंचकर आरोपी धर्मेंद्र साहनी, रवि कुमार साहनी, मनीष कुमार चौधरी,संजय साहनी को गिर तार कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 34.800 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। बरामद अवैध गांजा को जप्त कर आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से 04 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार को गिर तार उक्त चारो आरोपीयो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

