खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय 01 लाख रूपये का ईनामी मिलिशिया कमाण्डर नागूल नागेश पिता पाण्डू निवासी पिड़मेल रोड़पारा थाना चिंतागुफा ने आज मंगलवार को नक्सल ऑप्स कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किया जायेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नागूल नागेश वर्ष 2010-2014 तक पिड़मेल ग्राम मिलिशिया सदस्य था। वर्ष 2014 -2016 तक पिड़मेल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य। वर्ष 2017-2018 तक पिड़मेल पंचायत मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2019 से अब-तक पिड़मेल पंचायत मिलिशिया कमाण्डर के रूप में सक्रिय था। वर्ष 2009-10 चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत 02 ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की वारदात में शामिल था। वर्ष 2014 थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कसालपाड़ के जंगल में पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल था।
वर्ष 2018 थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिड़मेल और पेंटापाड़ के बीच पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल था। वर्ष 2018 थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिड़मेल और डब्बाकोण्टा के बीच रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने, वर्ष 2021 थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिंतागुफा और रामाराम के बीच पहाड़ी पर स्पाईक लगाने, वर्ष 2021 थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत मे ग्राम करीगुण्डम-पिड़मेल के मध्य मार्ग में स्पाईक लगाने की वारदात में शामिल था। आत्मसमर्पित नक्सली के विरूद्ध जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा में 12, पोलमपल्ली में 02 एवं थाना दोरनापाल में 02, कुल 16 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है।

