खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का एलान कर दिया है। दीपक बैज के इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत, टी.एस. सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, अनिला भिंडिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारावन शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा शामिल हैं।


