भोपाल। मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला आकड़ा सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हौरान है। दरअसल हाल ही में ए रिपोर्ट सामने आई है जिसमें स्कूली बच्चों की स्मोकिंग हैबिट्स को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ है कि मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों में लड़कों से ज्यादा लड़कियां स्मोकिंग करती है। बता दें कि मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों में स्मोकिंग हैबिट्स तेजी से बढ़ रही है। ग्लोबल यूथ टोबेको सर्वे 4 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इसमें लड़कियों में बहुत तेजी से तम्बाकू सेवन की प्रवृति बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 8वीं से 10वीं के 3.9% बच्चे तम्बाकू का सेवन करते हैं। इसमें बीड़ी पीने में लड़कियां आगे सबसे आगे दिसका आकड़ा आंकड़ा 13.1 प्रतिशत है। तो वहीं लड़किया सिगरेट पीने में भी पीछे नहीं है ये आंकड़ा 7% है।