भोपाल। मध्य प्रदेश निकाय चुनाव को जहां 2023 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं चुनावी नतीजे कांग्रेस को टेंशन देने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के बड़े नेताओं के गढ़ में ही कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ नगर परिषद चांचौड़ा पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

 
 

चांचौड़ा की छह सीटों पर भाजपा ने, चार पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं सिर्फ दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। दिग्विजय सिंह के चांचौड़ा में कांग्रेस के तीसरे नंबर पर रहने से पार्टी नेताओं की टेंशन बढ़ गई है। 

दूसरे चरण का मतदान जारी
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आज 214 नगरीय निकायों में मतगणना हो रही है। 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद में सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई, जहां दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। इससे पहले 17 जून को पहले चरणों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया था। हालांकि, नगर निगम में 4 मेयर पद उसे गंवाने पड़े थे। छिंदवाड़ा, ग्वालियर और जबलपुर में कांग्रेस ने जीत हासिल की तो सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।