::cck::1370::/cck::
::introtext::
K.W.N.S.- सुनील यादव - गरियाबंद । भाजपा मंडल गरियाबंद के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम जयंती नगर के अटल चैक मंे मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए भाजपाईयो ने उनके विचारो, आदर्शो और सिंध्दातो पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी जिला महामंत्री रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश दासवानी नपा अध्यक्षा मिलेश्वरी साहू आदि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन देश और भाजपा को समर्पित रहा। उन्होने राजनीतिक जीवन मे कई उतार चढाव देखे और अपने कठोर निर्णय और राजनीतिक क्षमता से पूरे देश को प्रभावित किया। श्री वाजपेयी पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे जिन्होने 24 अलग पार्टियो को जोडकर देश का नेतृत्व किया और देश को शिखर तक पहुचाने का कार्य किया। श्री वाजपेयी के विचारो और योजनाओ को आगे बढ़ाते हुए देश मे मोदी सरकार काम कर रही है। वही व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बलदेव सिंह हुंदल ने वाजपेयी के गरियाबंद प्रवास के दौरान बिते क्षणो को स्मरण किया। 
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुप भोसले ने स्व. अटल बिहारी के जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा मे समर्पित रहा। जनसंघ से लेकर भाजपा की सरकार बनते तक वे संघर्षरत रहे। उनके त्याग और तपस्या से ही आज देश और 19 राज्यो मे भाजपा की सरकार है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन परस देवांगन ने किया। कार्यक्रम मे जिला मंत्री रेणुका साहू, भीखु भाई मयाणी, प्रदेश सहसंयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आशीष शर्मा, फारूख चैधरी, आसिफ मेमन, पवन कुटारे, दशरूराम सिन्हा, रिजवान मेमन, फिरतुराम कंवर, पुष्पक देवांगन, शेष नारायण गजभिए, रोमन नायक,  प्रहलाद सिंह ठाकुर, नरेन्द्र सिन्हा, टीकम यादव, नूतन देवांगन, दयाशंकर सिन्हा, डांगेश्वर प्रसाद दुबे, प्रकाश कश्यप, लालसिंग दीवान, सुनील यादव, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।
 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::1370::/cck::