::cck::1366::/cck::
::introtext::
K.W.N.S.- रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 26 दिसंबर 2018 बुधवार को राजीव भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे आहूत की गई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम की उपस्थिति में संपन्न होगा।
विधानसभा से चुनकर आई है उन सम्मानीय महिला विधायकों का सम्मान किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी के लिए कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा किया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष उपस्थित होंगे।
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::1366::/cck::