::cck::19677::/cck::
::introtext::
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए हुए सालभर से भी ज्यादा समय हो गए हैं। सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की कमान लिए हुए आज एक साल पूरे हो रहे हैं तो पार्टी में फिर मांग उठ रही है कि उनके राहुल गांधी को फिर से कमान सौंप देनी चाहिए, लेकिन अब तक पार्टी न तो राहुल को दोबारा पदभार संभालने के लिए मना पाई है और न ही उनका कोई विकल्प तलाश पाई है।
हालांकि, राहुल पिछले कुछ दिनों में अपनी छवि से इतर एक अलग छवि बनाने की कवायद जरूर करते दिखे हैं, पर वो अपने निर्णय से टस से मस नहीं हो रहे हैं। इसके बावजूद यह कहा जा रहा है कि राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वापस लौटना पक्का है तो ऐसे में फिर वो किस शुभ मुहूर्त का एंतजार कर रहे हैं?
2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कांग्रेस को उसका खोया जनाधार वापस दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था। लोकसभा चुनाव में 2 माह 8 दिन के चुनाव प्रचार में राहुल ने 148 रैलियां कीं, लेकिन देश भर में कांग्रेस को महज 52 सीटें मिल सकीं। इसके बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का आंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।
 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::19677::/cck::