K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में कोविड-19 वैक्सीन का प्रीकॉशन डोज (बूस्टर) लगवाया। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए पात्रतानुसार प्रीकॉशन डोज लगवाने, 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों और सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन लगवाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन महत्वपूर्ण हथियार है। इसके अलावा सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप
K.W.N.S.-रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 31 जनवरी 2022 से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके पहले 10 जनवरी 2022 को मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन के लिए एक तिहाई उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए थे। आम जनता के कार्यो का
K.W.N.S.-रायपुर। गांजा बिक्री करते आरोपी टीकू उर्फ नारायण यादव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।विशेष लोक अभियोजक यास्मिन बेगम ने बताया कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया।इसके बाद घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।