::cck::1575::/cck::
::introtext::
K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार लड़कियां भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक मामला सिविल लाइन इलाके का है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां के एक स्पा में देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और 6 लोगों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें एक ग्राहक, एक मैनेजर और चार लड़कियां शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::1575::/cck::