::cck::34663::/cck::
::introtext::
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर-एक्टर किशोर कुमार के काम को आज भी याद किया जाता है। उनका गाया हुआ हर गाना सुपरहिट है। उन्होंने फिल्म की हर विधा में अपना हाथ आजमाया और सफल साबित हुए। वह अपनी आवाज के अलावा शानदार व्यक्तित्व के लिए भी मशहूर थे। इसी के चलते कई फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग भी की थी। इसके अलावा किशोर कुमार को उनकी बिंदास शख्सियत के लिए जाना जाता है।  आज सिंगर किशोर कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारें में। 
किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को  मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। इसलिए वह अपने भाई अशोर कुमार के नक्शे कदम पर चलने लगे। किशोर की पहली डेब्यू फिल्म साल 1946 में रिलीज हुई थी, जिसमें अशोक कुमार लीड एक्टर थे। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद किशोर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी असली पहचान का छाप छोड़ा।
बतौर गायक सबसे पहले उन्हें वर्ष 1948 में 'बाम्बे टाकीज' की फिल्म 'जिद्दी' में देवानंद के लिये 'मरने की दुआएं क्यूं मांगू' गाने का मौका मिला। सिंगर-एक्टर के अलावा किशोर कुमार म्यूजिक डायरेक्टर, लिरिक्स राइटर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी रह चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर महिलाओं की आवाज में भी गाना गाने में माहिर थे। गाना 'एक लड़की भीगी भागी सी' में किशोर ने लड़का-लड़की की आवाज में गाना गाया था।
किशोर कुमार खुशमिजाज स्वभाव के थे, लेकिन निजी जिंदगी में वह अकेले ही रहे। भले ही उन्होने जिंदगी में 4 शादियां कीं, लेकिन अंदरुनी तौर पर वह अकेले ही रहे। किशोर कुमार ने पहली शादी 1950 में रूमा घोष से की थी, लेकिन यह शादी 8 साल ही चली और 1958 में दोनों का तलाक हो गया था। यही नहीं कहा जाता है कि दोनों के अलग होने से पहले ही किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी कर ली थी। लेकिन मधुबाला दिल की मरीज थीं और परिवार के दबाव के चलते अलग रहने लगे थे। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और 1969 में मधुबाला का निधन हो गया। इसके बाद 1976 में उन्होंगे योगिता बाली से शादी की थी, लेकिन 1978 में ही तलाक हो गया।  किशोर कुमार ने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की थी। 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::34663::/cck::