::cck::36180::/cck::
::introtext::
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे की कटौती हुई है। हालांकि इसके बावजूद दिल्ली में अब भी पेट्रोल का भाव 100 प्रति लीटर के ऊपर है। इससे पहले बुधवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। 
अलग-अलग राज्यों में राज्य सराकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं।  वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। जैसे मुंबई में कल्याण, ठाणे में भी नगर निगम की वजह से टैक्स अलग अलग होते हैं, इस वजह से वहां रेट अलग अलग होते हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है, जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।
 
::/introtext::
::fulltext::::/fulltext:: ::cck::36180::/cck::