+33
°
C
High:+35
Low:+21
Fri
Sat
Sun
Mon
Tue
वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि भारत केवल अमेरिका का सहयोगी नहीं, बल्कि एक बड़ी ताकत होगा। व्हाइट हाउस एशिया के को-ऑर्डिनेटर कर्ट कैंपबेल ने गुरुवार को कहा- पिछले 20 साल में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में न केवल तेजी आई, बल्कि रिश्ते भी बेहद मजबूत हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल चीन को लेकर चिंता के कारण नहीं बने हैं, बल्कि हमारे समाजों के बीच महत्वपूर्ण तालमेल पर आधारित हैं। भारत की तुलना में
नई दिल्ली। दुनिया की जानी-मानी मैगजीन टाइम ने यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) को साल 2022 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित किया है। टाइम मैगजीन ने बुधवार को ये घोषणा की। आपको बता दें कि हर साल ये अवॉर्ड उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव डाला हो। इस पुरस्कार के लिए अन्य फाइनलिस्ट में ईरान के प्रदर्शनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दुनिया के सबसे अमीर
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी माउंट सेमेरू रविवार को अचानक फट गया। ज्वालामुखी से लावा की नदी बह रही है। आसपास के इलाकों में गैस के बादल छा गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि बारिश के कारण उसका लावा डोम ढह गया। इसके बाद ज्वालामुखी सक्रिय हो गया। जिसमें गर्म राख, गैस और लावा की नदियां तेजी से बहती हुई आईं। ज्वालामुखी से निकलने वाली राख से कई गांव ढंक गए हैं। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।
बीजिंग। चीन में इन दिनों कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ अभूतपूर्व प्रदर्शनों से घबराई सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। इस क्रम में विश्वविद्यालयों के छात्रों को घर भेज दिया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। राजधानी बीजिंग, शंघाई समेत प्रमुख शहरों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार
नई दिल्ली। अमेरिका में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक नेब्रास्का के एक फार्म में पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। यूएस की नीतियों के मुताबिक यहां कि सभी 18 लाख पक्षियों को मार दिया जाएगा। आपको बता दें कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार बर्ड फ्लू के इतने ज्यादा मामले सामने आये हैं। इस साल अकेले अमेरिका के 46 राज्यों में 52.3 मिलियन यानी कि 5 करोड़, 23 लाख पक्षियों का सफाया कर दिया है, जिससे यह इतिहास